1222 News

News

बधाई हो उज्जैन वासीयों उज्जैन: स्वच्छ भारत मिशन अर्न्तगत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणामों की घोषणा महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की उपस्थिति की गई। जिसमें उज्जैन शहर को एक लाख से अधिक नागरिक सहभागीता में बेस्ट सिटी इन मैक्सिमम सिटीजन पार्टिसिपेशन अवार्ड प्राप्त हुआ। शनिवार को दिल्ली में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम आयुक्त श्री अंशुल गुप्ता, अपर आयुक्त श्री आदित्य नागर, उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता को यह अवार्ड आवासन एवं शहरी कार्य केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी,आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर, सचिव आवासन एवं शहरी विकास श्री मनोज जोशी द्वारा प्रदान किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में उज्जैन को नागरिकों की सहभागिता (बेस्ट सिटी इन सिटीजन पार्टिसिपेशन) भारत भर मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय यह भी है कि उज्जैन ने प्रदेश में अपनी श्रेणी में द्वितीय स्थान तथा देशभर में 10वां स्थान प्राप्त किया है। *निगम मुख्यालय मे हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण* दिल्ली में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव स्वच्छता अवार्ड कार्यक्रम का सीधा प्रसारण निगम मुख्यालय में किया गया। निगम मुख्यालय में निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, एमआईसी सदस्य श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री रजत मेहता, डॉ. योगेश्वरी राठौर, श्रीमती सुगन बाघेला, पार्षदो, निगम अधिकारी एवं कर्मचारीयों द्वारा उक्त कार्यक्रम को देखा गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में उज्जैन को नागरिको की सहभागिता (बेस्ट सिटी इन सिटीजन पार्टिसिपेशन) की घोषणा होने पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वार हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई खिलाई गई एवं उपस्थित मेट, दरोगा, सफाई मित्रों, आईईसी टीम के सदस्यों को पुष्प माला पहना कर सम्मान किया गया।

newsimage

Photo

newsimage