Ujjain Municipal Corporation

आधारभूत जानकारी



1. उज्जैन म्यूनिसिपल्टी की स्थापना सन् 1886 में हुई थी। तत्समय संस्था के लेखन व्यवहार की लिपि मोड़ी तथा भाषा मराठी मान्य थी।

2. सन् 1912 में उज्जैन म्यूनिसिपल्टी को ग्वालियर म्यूनिसिपल्टी के समकक्ष प्रथम श्रेणी का घोषित किया जाकर नगर सीमा में वृद्धि की गई।

3. सितम्बर 1924 में सदस्यों की नामजदगी की गई जिसमें जनप्रतिनिधि अध्यक्ष श्री सोहराब जी थे।

4. चुनाव पद्धति से सदस्यों का निर्वाचन सन् 1930 से आरंभ हुआ।

5. सन् 1951 में उज्जैन म्यूनिसिपल्टी का क्षेत्रफल 13.47 वर्ग किलोमीटर था तथा सन् 1952 में माधवनगर म्यूनिसिपल्टी का विलिनीकरण उज्जैन म्यूनिसिपल्टी में किया गया जिससे सन् 1954 में उज्जैन म्यूनिसिपल्टी को वृहद नगरपालिका का दर्जा दिया गया। वर्तमान में नगरपालिक निगम उज्जैन की सीमा का क्षेत्रफल 92.68 वर्ग किलोमीटर है।

6. उज्जैन वृहद नगरपालिका में जनप्रतिनिधियों का प्रथम चुनाव सन् 1954 में एवं द्वितीय चुनाव सन् 1958 में हुआ।

7. सन् 1965 में उज्जैन वृहद नगरपालिका को नगरपालिका निगम का दर्जा दिया गया तथा सन् 1971 में उज्जैन नगरपालिक निगम का दर्जा प्राप्त हुआ।

8. नगरपालिक निगम उज्जैन की प्रथम परिषद सन् 1971, द्वितीय परिषद सन् 1979, तृतीय परिषद सद सन् 1994, चतुर्थ परिषद सन् 2000, पंचम परिषद सन् 2005, षष्टम परिषद का निर्वाचन सन् 2010,सप्तम परिषद्का का निर्वाचन जुलाई 2015 में हुआ। वर्तमान जनप्रतिनिधियों की परिषद जुलाई 2015 से प्रभावशील होकर परिषद की कालावधि 12.8.2020 तक रहेगी।

9. नगरपालिक निगम उज्जैन सीमा क्षेत्र की जनसंख्या 515215 वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर है।

10. भेरूगढ, शंकरपुर, पंवासा, मोरूखेडी, हामूखेडी, हरियाखेडी, शक्करवासा, गोयलाखुर्द ग्राम नगर निगम सीमा में सम्मिलित है।

11. उज्जैन नगरपालिक निगम में मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 एवं शासन द्वारा बनाये गये नियमों/अधिनियमों/आदेशों तथा निगम में प्रचलित उपविधियों का पालन किया जाता है।

12. उज्जैन शहर को 54 विभिन्न वार्ड में विभाजित किया जाकर प्रशासकीय कार्य व्यवस्था की दृष्टि से 5 झोन में विभाजित किया गया है -
झोन-1, पीपलीनाका,
झोन-2, न्यू फायर ब्रिगेड परिसर, आगर रोड
झोन-3, दूधतलाई
झोन-4,
झोन-5, मक्सी रोड
झोन-6, नानाखेड़ा

13. प्रशासकीय सफाई कार्य व्यवस्था की दृष्टि से उज्जैन नगरपालिक निगम सीमा क्षेत्र को 7 सफाई वार्डों में विभाजित किया गया है -
(1). जीवाजीगंज वार्ड
(2). सराफा वार्ड
(3). कार्तिक चैक वार्ड
(4). महाराजवाडा वार्ड
(5). दौलतगंज
(6). माधवनगर वार्ड 1
(7). माधवनगर वार्ड 2